27HREG347 गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोड़े बंधन में बंधे
खंडवा, 27 जनवरी (हि.स.)। समाज में जागृति और बड़े खर्चों को बचाने के उद्देश्य से गुर्जर समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया। इसमें 10 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिले के ग्राम आनंदपुर खेगांव में बसंत पंचमी के अवसर पर गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर गुर्जर समाज ने स्वच्छता की शपथ ली और प्लास्टिक मुक्त शहर और गांव का संदेश भी दिया। विवाह कार्यक्रम में बिना पॉलिथीन का यूज कर हजारों लोगों को भोजन करवाया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया।
गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष छीतर लाहोरीया एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष तिलोक बजारिया ने बताया कि शहरों से भी समाज के लोग सामूहिक विवाह सम्मेलन में भागीदारी करने लगे हैं। कार्यक्रम में पंधाना विधायक राम ढागोरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल सहित नंदन करोड़ी ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया।