मुख्यमंत्री चौहान ने भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ किया पौधरोपण

19HREG108 मुख्यमंत्री चौहान ने भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ किया पौधरोपण

भोपाल, 19 जनवरी (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बरगद, अमरूद और खिरनी के पौधे लगाए। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय संस्था के लीलाधर यादव, हेमराज यादव तथा रिंकी और रीता यादव पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान के साथ एक निजी न्यूज चैनल के एसोसिएट एडीटर गिरीश भटेले ने अपनी पुत्री कनिष्का का जन्म-दिवस पौध-रोपण कर मनाया। उनकी पत्नी आरती भटेले, भाई मनीष भटेले तथा उनके भतीजे हृदांक ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटी कनिष्का को जन्म-दिन की शुभकामनाएं दी।