मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में किया पूजन

21HREG94 मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में किया पूजन

देहरादून, 21 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री हाेने के बाद भी सनातन की मान्यताओं और परम्पराओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बखूबी निभाते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को मां डाट काली मंदिर, देहरादून में हवन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में हवन-पूजन कर मा महाकाली से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन और प्रसाद वितरण भी किया।