20HREG441 खंडवा : अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली 16 घायल, पंधाना विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
खंडवा, 20 जनवरी (हि.स.)। जिले के रुस्तमपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए,तभी मौके से गुज़र रहे पंधाना विधायक राम दांगोरे ने दुर्घटनास्थल से गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को जिला अस्पताल खंडवा लेकर आए। इस दौरान खुद विधायक दांगोरे वाहन चलाकर अस्पताल लेकर आए। घायलों महिलाएं भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम रुस्तमपुर के टोल टैक्स नाके के पास तेज गति से लोगों को बैठाकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई,इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में था,सामने से आ रहे वाहन को कट मारने के चक्कर में ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बैठे करीब 16 यात्री घायल हो गए,इसमें चार महिलाएं जो अधिक घायल थी ,उन्हें पंधाना क्षेत्र के विधायक राम दांगोरे खंडवा जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उनका ईलाज जारी है,कम घायल पंधाना अस्पताल में इलाजरत है। पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया कि वे क्षेत्र के दौरे पर थे,तभी उन्हें ट्राली पलटी नजर आई। उन्होंने घायलों को देखा और तुरंत कम घायलों को पंधाना पहुंचाया और अधिक घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल ले आए है। डॉक्टर से भी बेहतर ईलाज के लिए चर्चा की है।*